बिजनौर: सीजेएम कोर्ट बिजनौर में शाहनवाज की हत्या के मामले में सुमित दोषी आरोपी करार, आज आएगा कोर्ट का फैसला
Bijnor, Bijnor | May 23, 2024 बिजनौर सीजेएम कोर्ट में 17 दिसंबर 2019 को पेशी पर आए शाहनवाज को सुमित नामक युवक ने गोलियां बरसा कर मौत के घाट उतार दिया था। 4 साल से अधिक समय बीतने के बाद कोर्ट ने सुमित को दोषी करार दिया है। और इस मामले में आज कोर्ट का फैसला आना है। इसी को लेकर जजी परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।