बिजनौर: गांव गंगोड़ा जट में पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के बाद दूसरे युवक की मौत के बाद भी पुलिस के हाथ खाली
Bijnor, Bijnor | May 22, 2024 बिजनौर जनपद के हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव गंगोड़ा जट में स्थित पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई। दो मजदूरों के मौत के बाद भी फरार फैक्ट्री संचालक अभी भी पुलिस की पहुंच से काफी दूर है। पुलिस अभी भी फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जिसको लेकर पीड़ित परिवार में काफी नाराजगी है।