बिजनौर: बिजनौर जल निगम खंड कार्यालय से लोहे के पाइप चोरी करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Bijnor, Bijnor | May 22, 2024 बिजनौर में जल निगम खंड कार्यालय से लोहे के दो पाइप चोरी करने के मामले में पुलिस ने नावेद नाम के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता शुभम सक्सेना द्वारा पुलिस में तहरीर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी नावेद को गिरफ्तार कर लिया और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।