बिजनौर: गांव देविदास वाला के पास पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
Bijnor, Bijnor | May 22, 2024 बिजनौर जनपद के मंडावर थाना क्षेत्र गांव देविदास वाला के पास पिकअप गाड़ी की टक्कर लगने से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मंडावर क्षेत्र के गांव कुंदनपुर निवासी संजीव बाइक से कहीं जा रहा था। तभी अचानक पिकअप गाड़ी ने उसकों टक्कर मार दी उसके बाद उसकों गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।