गुन्नौर: गांव मलिकपुर के समीप सड़क किनारे खंदक में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला ग्रामीण का शव
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिहावली निवासी ओमप्रकाश मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। ओमप्रकाश साइकिल से कस्बा रजपुरा में स्थित गैस एजेंसी से घरेलू एलपीजी सिलेंडर भरवाने गए थे। गुरुवार शाम करीब 5 बजे ओमप्रकाश का शव गवां बबराला मार्ग पर गांव मलिकपुर के समीप सड़क किनारे खंदक में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला।