केराकत: चंदवक थाना क्षेत्र के बजरंगनगर बाजार से दुकान के सामने खड़ी बोलेरो हुई चोरी
अइलिया गांव निवासी बेचू प्रसाद जायसवाल की जनरल स्टोर की दुकान बजरंगनगर बाजार में है। दुकान के सामने ही बोलेरो खड़ी थी। आधी रात के बाद बोलेरो गायब हो गई। सुबह जानकारी हुई तो भुक्तभोगी के होश उड़ गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस को दिए गए तहरीर में चालक की संलिप्तता की आशंका जताई है। चंदवक थानाध्यक्ष वृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिला है।