जतारा: मांची में शराब बेचने की शिकायत पर महिला से झूठी शिकायतें करवाने का आरोप, थाने में दिया आवेदन
जतारा पुलिस थाने मे आज मांची गांव के सैकड़ों लोगों ने आकर थाना प्रभारी को आवेदन सौंपा गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया है कि शराब माफिया के इशारे पर गांव की एक महिला ग्रामीणों की झूठी शिकायत कर रही है। महिला के द्वारा पहले भी कई लोगो पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया है कि अवैध शराब बेचने की शिकायत करने पर महिला झूठी शिकायत करती है