जतारा: कंदवा गांव में 10 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर किसान की हत्या, जतारा पुलिस ने 5 लोगों पर मामला दर्ज किया
जतारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत 10 हजार रुपए के लेन-देन के विवाद पर एक किसान की लाठियों से पीट कर हत्या कर दी गई। मामला थाना क्षेत्र के ग्राम कंदवा का है। मृतक के पुत्र की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। यह आरोपी फरार बने हुए हैं। वहीं घटना के बाद से गांव में तनाव फैला हुआ है। ऐसे में गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।