जतारा: दिगौड़ा में ट्रक ने बछड़े को मारी टक्कर, बछड़ा गंभीर रूप से घायल, लोगों ने चालक को पकड़ा
दिगौड़ा में ट्रक ने बछड़े को मारी टक्कर, बछड़ा गंभीर रूप से घायल, लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ा। दिगौड़ा कस्बा में मंडी भवन के पास एक ट्रक ने बछड़े को टक्कर मार दी। इस घटना में बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रक को भगाकर ले जाने लगा तो मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक को रोककर चालक को पकड़ लिया। घटना की सूचना दिगौड़ा पुलिस को दी गई।