जतारा: धर्मपुरा गांव में परिवार के दो पक्षों की महिलाओं में विवाद, मारपीट हुई
धर्मपुरा गांव में परिवार के दो पक्ष की महिलाओं में विवाद, एक दूसरे के साथ की मारपीट। दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धर्मपुरा में आज मंगलवार को परिवार के दो पक्षों की महिलाओं में विवाद हो गया। इस विवाद में महिलाओं ने एक दूसरे के साथ मारपीट कर दी। इस घटना में दोनों पक्षों द्वारा पुलिस थाने में घटना की रिपोर्ट की गई है।