बालूमाथ: ओलहेपाट गांव के पास दो बाइकों की टक्कर, तीन घायल, एक गंभीर रूप से रिम्स रेफर
लातेहार मार्ग पर बुधवार दोपहर 3 बजे बालूमाथ थाना क्षेत्र के ओलहेपाट गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में बड़गांव निवासी रविंद्र उरांव 16 वर्ष,अरविंद टाना भगत 20 वर्ष तथा ओलहेपाट गांव निवासी राजेंद्र तूरी 35 वर्ष शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज बालूमाथ CHCमें किया गया,लेकिन राजेंद्र तुरी को बेहतर इलाज हेतु रिम्स रेफर कर दिया गया l