मंडला: कलेक्टर ने किया बालक छात्रावास टिकरिया का औचक निरीक्षण, कहा- बच्चों को मिले घर जैसा माहौल
Mandla, Mandla | Apr 16, 2026 कलेक्टर राहुल नामदेव धोते ने मवई विकासखंड के टिकरिया स्थित राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह आदिवासी बालक छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास के सभी छात्र स्कूल गए हुए थे। कलेक्टर ने छात्रावास की अधोसंरचना, साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायज लिया एवं कहा कि बच्चों को घर जैसा माहौल मिलना चाहिए।