बिलग्राम: सरामुल्लागंज में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
Bilgram, Hardoi | Jun 22, 2026 सांडी कस्बे के मोहल्ला सरामुल्लागंज में रविवार को 25 वर्षीय नवविवाहिता गीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।वह घर के बाहर अचेत अवस्था में मिलीं,जिन्हें परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए,जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गीता की शादी करीब छह माह पहले सूरज से हुई थी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।