चित्तौड़गढ़ में ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत जिला विशेष टीम व विजयपुर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर हत्या, हत्या के प्रयास व नकबजनी के मामलों में वांछित 5-5 हजार के तीन इनामी आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपी संजय, अरुण व मनीष कंजर विजयपुर के रहने वाले है।