Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

**मोमोज खाने निकले शख्स को खानी पड़ी हवालात की हवा** शाहजहाँपुर। क्या आपने कभी सुना है कि मोमोज खाने निकले किसी शख्स को हवालात की हवा खानी पड़ जाए? लेकिन ऐसा ही एक मामला थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र से सामने आया है। रेती निवासी अंकित अवस्थी 20 जून की रात अपने दोस्तों के साथ ग्रीन वैली स्कूल चौराहे पर मोमोज खाने गए थे। अंकित के अनुसार, तभी थाना रामचंद्र मिशन में तैनात एक दरोगा गाड़ी से वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने पूछा कि यहां भीड़ क्यों लगा रखी है। इस पर अंकित ने जवाब दिया कि वे लोग मोमोज खाने आए हैं और खाने के बाद घर चले जाएंगे। आरोप है कि इतनी बात पर ही दरोगा नाराज हो गए और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे।इसके बाद अंकित को वहां बने पुलिस के केबिन में जबरन बैठा दिया गया और फिर सिपाहियों को बुलाकर थाने ले जाकर बंद कर दिया गया। जब अंकित के दोस्त उसे छुड़ाने थाने पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि कार्रवाई हो चुकी है और सिटी मजिस्ट्रेट के यहां जाना होगा। अंकित को रात भर हवालात में रखा गया और अगले दिन उसकी जमानत हुई। आमतौर पर कहा जाता है कि पुलिस आपकी मित्र है, लेकिन इस घटना के बाद एक बार फिर यह कहावत याद आ रही है कि न पुलिस से दोस्ती अच्छी, न दुश्मनी। वीडियो में पीड़ित ने अपनी आपबीती साझा की है।

Hardoi, Hardoi | Jun 23, 2026

MORE NEWS

#HardoiPolice 
स्वाट/सर्विलांस/एसओजी व थाना कासिमपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा लूट की घटना से संबंधित 05 शातिर अभियुक्तों को सोने-चांदी के अधगले आभूषण, घटना में प्रयुक्त एक अदद कार, एक अदद मोटरसाइकिल, नगदी व अवैध शस्त्रों सहित गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम की बाइट- @Igrangelucknow @adgzonelucknow @Uppolice @dgpup

#HardoiPolice स्वाट/सर्विलांस/एसओजी व थाना कासिमपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा लूट की घटना से संबंधित 05 शातिर अभियुक्तों को सोने-चांदी के अधगले आभूषण, घटना में प्रयुक्त एक अदद कार, एक अदद मोटरसाइकिल, नगदी व अवैध शस्त्रों सहित गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम की बाइट- @Igrangelucknow @adgzonelucknow @Uppolice @dgpup

Hardoi, Uttar Pradesh | Jun 23, 2026

आज दिनांक 23.06.2026 को पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया।
@Uppolice @Igrangelucknow @adgzonelucknow @dgpup https://t.co/xgcBwPlevs

आज दिनांक 23.06.2026 को पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया। @Uppolice @Igrangelucknow @adgzonelucknow @dgpup https://t.co/xgcBwPlevs

Hardoi, Uttar Pradesh | Jun 23, 2026

*क्या खाने की थाली के साथ मिल रही है दबंगई की सर्विस अधिवक्ता से कथित मारपीट का वीडियो वायरल*

सुल्तानपुर शहर का रेलवे स्टेशन रोड एक बार फिर चर्चा में है। इलाके के कुछ होटलों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराज़गी और सवाल दोनों बढ़ते दिख रहे हैं। आरोप है कि कुछ प्रतिष्ठान अब सिर्फ होटल नहीं रहे बल्कि वहां ऐसे तत्वों का जमावड़ा होने लगा है जहां ग्राहक सेवा से ज्यादा दबाव और भय का माहौल महसूस करते हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार कई जगहों पर भोजन के नाम पर मनमानी वसूली विरोध करने पर अभद्रता और कथित दबंगई की शिकायतें पहले भी उठती रही हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच रविवार देर रात एक अधिवक्ता के साथ कथित मारपीट का मामला चर्चा में आ गया। बताया जा रहा है कि पीड़ित जिले के अधिवक्ता धर्मात्मा सिंह हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है लेकिन सामने आए दृश्य लोगों के बीच चिंता और नाराज़गी बढ़ाने वाले हैं।सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि कानून की समझ रखने वाला व्यक्ति भी कथित तौर पर सार्वजनिक जगह पर सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा तो आम नागरिक किस भरोसे बाहर निकले। स्थानीय नागरिकों के बीच यह चर्चा भी है कि कुछ होटल संचालकों को कथित संरक्षण मिलने के कारण उनका मनोबल बढ़ा हुआ दिखाई देता है। लोगों का कहना है कि जहां नियमों की जगह रिश्ते और जिम्मेदारी की जगह मेहमाननवाज़ी के नाम पर विशेष सुविधा चलने लगे वहां कार्रवाई की धार अक्सर कुंद दिखने लगती है।यह भी सवाल उठ रहा है कि यदि वर्दी का असर सिर्फ आम आदमी पर और रसूख वालों पर नरमी में बदल जाए तो कानून का डर नहीं केवल चयनात्मक सख्ती बचती है। हालांकि इन आरोपों पर संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।अब निगाहें पुलिस कप्तान और प्रशासन पर हैं कि वायरल वीडियो और उठ रहे आरोपों की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाएगी या यह मामला भी चर्चा से आगे नहीं बढ़ेगा।
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

*क्या खाने की थाली के साथ मिल रही है दबंगई की सर्विस अधिवक्ता से कथित मारपीट का वीडियो वायरल* सुल्तानपुर शहर का रेलवे स्टेशन रोड एक बार फिर चर्चा में है। इलाके के कुछ होटलों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराज़गी और सवाल दोनों बढ़ते दिख रहे हैं। आरोप है कि कुछ प्रतिष्ठान अब सिर्फ होटल नहीं रहे बल्कि वहां ऐसे तत्वों का जमावड़ा होने लगा है जहां ग्राहक सेवा से ज्यादा दबाव और भय का माहौल महसूस करते हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार कई जगहों पर भोजन के नाम पर मनमानी वसूली विरोध करने पर अभद्रता और कथित दबंगई की शिकायतें पहले भी उठती रही हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच रविवार देर रात एक अधिवक्ता के साथ कथित मारपीट का मामला चर्चा में आ गया। बताया जा रहा है कि पीड़ित जिले के अधिवक्ता धर्मात्मा सिंह हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है लेकिन सामने आए दृश्य लोगों के बीच चिंता और नाराज़गी बढ़ाने वाले हैं।सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि कानून की समझ रखने वाला व्यक्ति भी कथित तौर पर सार्वजनिक जगह पर सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा तो आम नागरिक किस भरोसे बाहर निकले। स्थानीय नागरिकों के बीच यह चर्चा भी है कि कुछ होटल संचालकों को कथित संरक्षण मिलने के कारण उनका मनोबल बढ़ा हुआ दिखाई देता है। लोगों का कहना है कि जहां नियमों की जगह रिश्ते और जिम्मेदारी की जगह मेहमाननवाज़ी के नाम पर विशेष सुविधा चलने लगे वहां कार्रवाई की धार अक्सर कुंद दिखने लगती है।यह भी सवाल उठ रहा है कि यदि वर्दी का असर सिर्फ आम आदमी पर और रसूख वालों पर नरमी में बदल जाए तो कानून का डर नहीं केवल चयनात्मक सख्ती बचती है। हालांकि इन आरोपों पर संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।अब निगाहें पुलिस कप्तान और प्रशासन पर हैं कि वायरल वीडियो और उठ रहे आरोपों की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाएगी या यह मामला भी चर्चा से आगे नहीं बढ़ेगा। वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Hardoi, Hardoi | Jun 23, 2026

बेनीगंज बाजार में सस्ते हुए आम, मौसम की मार और अधिक आवक से विक्रेता परेशान
.
#हरदोई: जनपद के बेनीगंज मुख्य चौराहा सहित आसपास के बाजारों में इन दिनों फलों के राजा आम की भरपूर आवक देखने को मिल रही है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण आम अब पेड़ों से जमीन पर गिरने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर पाल प्रक्रिया के तहत भी आम को तेजी से पकाकर बाजारों में भेजा जा रहा है, जिसके चलते बाजार में पके आमों की संख्या अचानक बढ़ गई है।
आज बाजार में आम की अधिक आवक होने से कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बेनीगंज मुख्य चौराहा सहित कई स्थानों पर आम विक्रेताओं को मजबूरी में 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक आम बेचने पड़ रहे हैं। सामान्य दिनों में अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद लगाए बैठे बाग मालिकों और व्यापारियों को अब नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय आम विक्रेताओं का कहना है कि अचानक बाजार में बड़ी मात्रा में आम पहुंचने से मांग और आपूर्ति का संतुलन बिगड़ गया है। मौसम की मार के कारण कच्चे आम भी तेजी से पकने लगे हैं, जिन्हें अधिक समय तक रोक पाना संभव नहीं हो रहा। यदि समय रहते आम बाजार में न भेजे जाएं तो खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।
बाग मालिकों के अनुसार इस बार मौसम ने आम उत्पादकों की चिंता बढ़ा दी है। तेज गर्मी, उमस और बीच-बीच में बदलते मौसम की वजह से आम की गुणवत्ता पर भी असर पड़ा है। वहीं बाजार में लगातार बढ़ती आवक से व्यापारियों को लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है।
हालांकि आम सस्ते होने से आम लोगों में खुशी का माहौल है। कम कीमत में लोगों को भरपूर मात्रा में पके और मीठे आम खरीदने का अवसर मिल रहा है। बाजारों में सुबह से लेकर देर शाम तक आम खरीदने वालों की भीड़ देखी जा रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मौसम इसी प्रकार बदलता रहा और बाजार में आम की आवक बढ़ती रही, तो आने वाले दिनों में कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है।
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

बेनीगंज बाजार में सस्ते हुए आम, मौसम की मार और अधिक आवक से विक्रेता परेशान . #हरदोई: जनपद के बेनीगंज मुख्य चौराहा सहित आसपास के बाजारों में इन दिनों फलों के राजा आम की भरपूर आवक देखने को मिल रही है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण आम अब पेड़ों से जमीन पर गिरने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर पाल प्रक्रिया के तहत भी आम को तेजी से पकाकर बाजारों में भेजा जा रहा है, जिसके चलते बाजार में पके आमों की संख्या अचानक बढ़ गई है। आज बाजार में आम की अधिक आवक होने से कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बेनीगंज मुख्य चौराहा सहित कई स्थानों पर आम विक्रेताओं को मजबूरी में 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक आम बेचने पड़ रहे हैं। सामान्य दिनों में अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद लगाए बैठे बाग मालिकों और व्यापारियों को अब नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय आम विक्रेताओं का कहना है कि अचानक बाजार में बड़ी मात्रा में आम पहुंचने से मांग और आपूर्ति का संतुलन बिगड़ गया है। मौसम की मार के कारण कच्चे आम भी तेजी से पकने लगे हैं, जिन्हें अधिक समय तक रोक पाना संभव नहीं हो रहा। यदि समय रहते आम बाजार में न भेजे जाएं तो खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। बाग मालिकों के अनुसार इस बार मौसम ने आम उत्पादकों की चिंता बढ़ा दी है। तेज गर्मी, उमस और बीच-बीच में बदलते मौसम की वजह से आम की गुणवत्ता पर भी असर पड़ा है। वहीं बाजार में लगातार बढ़ती आवक से व्यापारियों को लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। हालांकि आम सस्ते होने से आम लोगों में खुशी का माहौल है। कम कीमत में लोगों को भरपूर मात्रा में पके और मीठे आम खरीदने का अवसर मिल रहा है। बाजारों में सुबह से लेकर देर शाम तक आम खरीदने वालों की भीड़ देखी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मौसम इसी प्रकार बदलता रहा और बाजार में आम की आवक बढ़ती रही, तो आने वाले दिनों में कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Jun 22, 2026