ग्यारसपुर: शनिवार को मानोरा के पास गाय को बचाने मे फिसली बाईक,दम्पति और 5 साल का बेटा हुआ घायल,ग्यारसपुर से जिलाअस्पताल किया रेफर
शनिवार को ग्यारसपुर के ग्राम चीकली में रहने वाले शैतान सिंह मालवीय अपनी पत्नी विनीता और 5 साल के अरमान के साथ बाइक से जा रहे थे। ग्राम मनोरा के नजदीक बाईक के सामने अचानक गाय आ गई। उसे बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिसमें तीनों घायल हो गए। तीनों घायलों को पहले ग्यारसपुर में भर्ती कराया। वहां से रेफर कर जिला अस्पताल भेजा गया।