दिशा की बैठक की तैयारियों को लेकर एडीएम ने की समीक्षा
Kullu Times
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की तैयारियों को लेकर सोमवार को बहुउद्देश्यीय भवन कुल्लू के सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सुरजीत सिंह राठौर ने की।
एडीएम ने बताया कि 7 सितंबर को बहुउद्देशीय भवन के सभागार में सांसद मंडी संसदीय क्षेत्र, कंगना रणौत की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में जिला में केंद्र प्रायोजित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विभागवार समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा की बैठक के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने तथा योजनाओं की प्रगति से संबंधित अद्यतन जानकारी एवं आंकड़े तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र प्रायोजित योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए तथा इनके क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो।
बैठक में जिला के सभी अधिकारियों ने भाग लिया।
Kullu, Kullu | Aug 31, 2026