रोटरी क्लब कुल्लू ने कुल्लू महाविद्यालय के रोवर्स व रेंजर्स संग चलाया सफाई अभियान
रोटरी क्लब कुल्लू ने राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की रोवर्स व रेंजर्स इकाई के साथ बिजली महादेव मंदिर प्रांगण व इसके साथ सटे जंगलों में दो दिवसीय सफाई अभियान चलाया l इस सफाई अभियान को नवनियुक्त नगर परिषद अध्यक्ष आशा ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर 29 अगस्त को सुबह 8 बजे रवाना किया l इस सफाई अभियान में कुल्लू महाविद्यालय के प्रिंसिपल एवं ग्रुप लीडर डॉ राकेश राणा के निर्देशन एवं प्रो0 ज्योति चरन के नेतृत्व में तकरीबन 40 रोवर्स व रेंजर्स व कुल्लू रोटरी क्लब के 10 रोटेरियंस ने भाग लिया l रोटरी क्लब कुल्लू के अध्यक्ष रोटेरियन राजीव सिंह ने कहा कि पिछले पाँच वर्षों से रोटरी क्लब कुल्लू रेंजर्स व रोवर्स के साथ मिलकर इस सफ़ाई अभियान के अंतर्गत कार्य कर रहा है l सावन महीने के बाद मंदिर प्रांगण व इसके साथ लगते क्षेत्रों में काफ़ी मात्रl में कूड़ा कचरा इकट्ठा होता है l उन्होंने रोवर स्काउट लीडर प्रोफेसर ज्योति चरण व उनकी रोवर्स एवं रेंजर्स यूनिट का इस पुनीत कार्य के लिए विशेष रूप से आभार प्रकट किया l उन्होंने नगर परिषद की अध्यक्ष आशा ठाकुर ,उपाध्यक्ष शालिनी राय भारद्वाज व सेनेटरी विभाग के अधिकारी प्रकाश का भी धन्यवाद किया जिन्होंने इस अभियान में अपना विशेष रूप से सहयोग किया व बिजली महादेव से लाए गए तकरीबन ढेड़ से दो क्विंटल प्लास्टिक,बॉटल्स व अन्य प्लास्टिक के कूड़े को लिया व उसे उचित स्थान (नगर परिषद )में निराकरण के लिये भिजवाया l इस पुण्य कार्य में असिस्टेंट गवर्नर रोटरी क्लब हिमाचल जोन रोटेरियन अंशुल पराशर,रोटरी क्लब की पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन पूजा मलिक,सीनियर रोटेरियन वी०के ० कपूर,क्लब के महासचिव रोटेरियन आकाश बांगा ,रोटेरियन गगन मल्होत्रा रोटेरियन शशि किरण, रोटेरियन नंदिनी पाराशर ,रोटेरियन अंजू हाजरी,रोटेरियन डाक्टर क्षितिज शर्मा,बिजली महादेव में सेवा देने वाले मनोज शर्मा (पाली),चंसारी से पंडित ओम प्रकाश विशेष रूप से उपस्थित रहे व इस पुण्य कार्य में अपना भरपूर सहयोग दिया l
रोटरी क्लब कुल्लू, राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की रोवर्स एवं रेंजर्स यूनिट तथा बिजली महादेव मंदिर कमेटी ने संयुक्त रूप से सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से विशेष अपील की है कि बिजली महादेव आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का स्वागत है, लेकिन इसके साथ ही वह इस पवित्र स्थल की स्वच्छता, पर्यावरण और धार्मिक मर्यादा का विशेष ध्यान रखें। श्रद्धालु अपने साथ लाए प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को इधर-उधर न फेंकें, बल्कि उसे वापस उचित स्थान तक ले जाएं अथवा निर्धारित कूड़ेदान में डालें। साथ ही मंदिर से संबंधित सभी धार्मिक नियमों एवं परंपराओं का सम्मान करें।
Kullu, Kullu | Aug 31, 2026