गिरिडीह: बक्शीडीह रोड पर दुकान तोड़ने के प्रयास का आरोप, दुकानदारों ने नगर थाना में कार्रवाई की मांग की
नगर थाना क्षेत्र के बक्शीडीह-बस स्टैंड रोड में देर रात दुकान तोड़ने के प्रयास का मामला सामने आया है। मामले को लेकर गुरुवार को 12 बजे पंकज कुमार सहित अन्य दुकानदारों ने नगर थाना में आवेदन देकर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।