पालीगंज: मठिया गांव के पास पानी की समस्या को लेकर लोगों ने किया सड़क जाम
Paliganj, Patna | Jun 14, 2024 पालीगंज के मठिया गांव के पास पानी की समस्या को लेकर लोगों ने विरोध जताते हुए सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान घण्टो सड़क पर जाम की समस्या बनी रही। ग्रामीणों का आरोप था कि सरकार की नल जल योजना गांव में पहुंच चुकी है, लेकिन गांव में सप्लाई पाइप नहीं बिछाई गयी है। जिसके कारण लोगों के बीच पानी की संकट गहराई हुई है। एक और गर्मी के कारण पानी का लेयर भी भाग चुका है।