देहरादून: UKSSSC के देहरादून स्थित कार्यालय में तालाबंदी करने पहुंचे बेरोजगार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
दो मार्च को मुख्यमंत्री आवास कूच के दौरान मंगलवार तक सहायक अध्यापक, पुलिस एवं अन्य नए विज्ञापन जारी करने का आश्वासन पूरा न करने पर गुस्साए उत्तराखंड बेरोजगार संघ से जुड़े बरोजगार युवा उपाध्यक्ष राम कंडवाल के नेतृत्व में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में तालाबंदी करने पहुचे। इस दौरान पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।