सहावर: कुश्ती के मैदान पर थमीं सांसें: कैथोला में कुश्ती खेलते समय घायल हुए म्यासुर के 17 वर्षीय भानू की अलीगढ़ में हुई मौत
खेल के मैदान पर जरा सी असावधानी और हादसे ने एक और म्यासुर के होनहार किशोर की जिंदगी छीन ली। थाना सहावर क्षेत्र के गांव म्यासुर निवासी भानू शाक्य की कुश्ती खेलते समय गर्दन में चोट लग जाने से अलीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।