हरनौत: सरथा गांव में 24 घंटे का अखंड मानस यज्ञ संपन्न, रामायण पाठ, पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण
हरनौत प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरथा में मंगलवार से चल रहे दो दिवसीय 24 घंटे के संपूर्ण अखंड मानस यज्ञ का बुधवार की दोपहर करीब 1:30 बजे पूरे विधि-विधान एवं भक्तिमय वातावरण में समापन हो गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत सरथा के पंचायत समिति सदस्य राणा शैलेश सिंह के आवास पर किया गया था। यज्ञ में गांव के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं ने