धरियावद: नदी में बहकर लापता गदवास के युवक का शव 24 घंटे में बरामद, आपदाकालीन टीमों ने की मदद
थाना क्षेत्र अधीन दिनांक 12 अगस्त 2026 के रोज बारिश के चलते नदी मे तेज पानी आने पर एक युवक एवं अन्य लकड़िया निकाल रहे थे। जिसमे नदी के तेज बहाव में बहकर लापता हुए युवक सुरेश पिता होमा मीणा गदवास वाला बह गया था। जिसकी सुचना मिलते ही धरियावद थानाधिकारी हजारी लाल मीणा ए.एस.आई. कल्याण सिंह मय जाब्ता मोके पर पहुंचकर युवक कि गहनता से जांच करने मे जुटे।