प्रतापगढ़: मझिगवां में भूमि विवाद के दौरान जानलेवा हमले के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आसपुर देवसरा पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों पर भूमि विवाद के दौरान लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप है।पुलिस के मुताबिक, बीते 28 अप्रैल 2026 को थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के मझिगवां गांव में पुस्तैनी आबादी की विवादित भूमि पर भूसा रखने को लेकर दो पक