मोदीनगर: मुरादनगर स्थित एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के नगदी में जेवरात चोरी किए
मुरादनगर स्थित आयुध निर्माणधीन फैक्ट्री के पास बने एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने कीमती जेवरात और नकदी चोरी कर लिए। मकान मालिक नितेश मणि ने बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ मोदीनगर गए हुए थे। जब वह वापस आए तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। घर से कीमती नगदी व जेवरात गायब थे उन्होंने मामले में पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।