मोदीनगर: मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक भोजपुर परिसर में पार्क के सौंदर्य करण कार्य का विधायक ने शिलान्यास किया
भारतीय जनता पार्टी की मोदीनगर विधायक डॉ मंजू शिवाच ने शनिवार को मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक भोजपुर परिसर में पार्क के सौंदर्य करण कार्य का शिलान्यास किया। जल्द इस पार्क के निर्माण कार्य को पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा। आसपास के लोग इस पार्क के निर्माण को लेकर विधायक से मिले थे। विधायक ने जल्द काम शुरू करने का आश्वासन दिया था।