कांग्रेस नेता ने पत्नी के साथ हर्ष फायरिंग कर मनाई दीपावली - सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
रुड़की में कांग्रेस के जिला महामंत्री वैभव सैनी के द्वारा अपनी पत्नी के साथ हर्ष फायरिंग कर दीपावली मनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में वैभव सैनी एक मकान की छत पर खड़े होकर पिस्टल से हर्ष फायरिंग करते हुए साफ नजर आ रहे है। इतना ही नहीं वीडियो में कांग्रेस नेता वैभव सैनी के द्वारा अपनी पत्नी से भी हर्ष फायरिंग कराई गई है और दीपावली की बधाई दी गई है।
बता दे की रुड़की निवासी वैभव सैनी कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों में पूरी तरह से सक्रिय नजर आते है। वह फिलहाल कांग्रेस के जिला महामंत्री के पद पर रहकर कांग्रेस पार्टी की राजनीती कर रहे है। फिलहाल वैभव सैनी हर्ष फायरिंग को लेकर चर्चा में आ गए है। सोशल मीडिया पर वैभव सैनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वैभव सैनी एक छत पर खड़े होकर हर्ष फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे है। इतना ही नहीं उनकी पत्नी भी पिस्टल से हर्ष फायरिंग करती हुई साफ नजर आ रही है। हर्ष फायरिंग करने के बाद वैभव सैनी के द्वारा सभी को दीपावली की बधाई भी दी गई है। पुलिस ने आज बातचीत में बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।