मंझनपुर: टेवा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में केंद्रीय महिला एवं विकास मंत्री ने कांग्रेस के लीडर पर साधा जमकर निशाना
बुधवार को कौशांबी में केंद्रीय महिला एंव बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची. वह यहां जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिला खेल महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं. यहां उन्होंने कहा कि सुना है कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यहां 10 वर्षीय छात्रा माया में उनको देश की राष्ट्रपति की छवि दिखायी दी।