मंझनपुर: गोराजू पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में मारी टक्कर किशोरी की हुई दर्दनाक मौत, जीजा गंभीर रूप से घायल
पश्चिम शरीरा के गोराजू पेट्रोल पंप के पास बुधवार की शाम तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार जीजा-साली को जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।