संभल: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा संभल में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा संभल में शांतिपूर्ण निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। जनपद में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे 2656 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे, जिसमें 1745 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और लगभग 911 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।