मोठ: मोठ थाना पुलिस की बड़ी सफलता, 24 घंटे में चोरी का खुलासा, नकदी और सामान समेत शातिर चोर को किया गिरफ्तार
Moth, Jhansi | Jul 29, 2026 मोठ। मोठ थाना पुलिस ने दुकान में हुई चोरी की वारदात का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान और ₹8,900 नकद बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।