चकरनगर: भाजपा मंडल चकरनगर की मासिक बैठक संपन्न, आगामी 2027 विधानसभा चुनाव जीतने की रणनीति बनी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल चकरनगर की मासिक बैठक रविवार को ब्लॉक सभागार कक्ष राजपुर परिसर में संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। दोपहर 2 बजे मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनावों में जीत हासिल करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करना होगा।