भीलवाड़ा: टोल तोड़कर भागे तस्कर, भीलवाड़ा एएनटीएफ और पुलिस ने घेराबंदी कर 120 किलो डोडा पोस्त किया जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की भीलवाड़ा टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 120 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।भीलवाड़ा टीम को सूचना मिली कि एक होन्डई कार चित्तौड़गढ़ से अजमेर के रास्ते अवैध मादक पदार्थ लेकर पंजाब जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया।