भिंड नगर: कचरा फेंकने को लेकर अधेड़ के साथ सदर बाजार में 2 आरोपियों ने मारपीट करते हुए दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
आकाश और अपूर्व नामक आरोपियों ने सदर बाजार में बिमल नामक अधेड़ की दुकान के सामने कचरा डाल दिया. जिसपर अधेड़ ने कचरा डालने से आकाश और अपूर्व को रोका, तो उन्होंने अधेड़ के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी. जिसके बाद पीड़ित अधेड़ ने घटना की शिकायत शहर कोतवाली पुलिस से की.