भिंड नगर: भिंड कलेक्टर ने जिला पंचायत के सभागार में कहा कि मताधिकार का प्रयोग कर राष्ट्र निर्माण की नींव को मजबूत करें।
’’14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024‘‘ का जिला स्तरीय समारोह का आयोजन जिला पंचायत भिण्ड के सभागार में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री मनोज सरियाम, एसडीएम भिण्ड श्री रवि मालवीय आदि मौजूद रहे।