रायडीह प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र ऊपर खटंगा पंचायत अंतर्गत राजस्व ग्राम लुरू में ग्रामीणों की पहल पर 6 मार्च शुक्रवार को 10:00 से नए संकट मोचन बजरंगबली मंदिर निर्माण का शुभारंभ भूमि पूजन के साथ किया गया। गांव के सनातन धर्मावलंबियों की बैठक में मंदिर निर्माण का निर्णय लिया गया था, जिसके तहत विधिवत पूजा-अर्चना कर मंदिर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।