ऊन: शामली के अलाउद्दीनपुर गांव निवासी युवक को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार
रविवार की शाम 5 बजे शामली के झिंझाना थाने की पुलिस ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के गांव अलाउद्दीनपुर निवासी राहुल पुत्र कालूराम को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में केस दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।