हमीरपुर: मुख्यालय में खूंखार लकड़बग्घा कल्पवृक्ष परिसर गायत्री मंदिर से वन विभाग की टीम के सामने ही जाल फाड़कर निकल भागा।
कई दिनों से दहशत का पर्याय बना खूंखार लकड़बग्घा कल्पवृक्ष परिसर स्थित गायत्री मंदिर परिसर से वन विभाग की भारी-भरकम टीम के सामने ही जाल फाड़कर निकल भागा। लकड़बग्घे के रिहायशी इलाके में छिपे होने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम फटे हुए जाल लेकर उसे पकड़ने पहुंची थी। कुछ देर के लिए लकड़बग्घा जाल में फंसा भी, लेकिन फटा-पुराना जाल उसे ज्यादा देर तक रोक नहीं पाया।