बूंदी: प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने बूंदी सर्किट हाउस पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
Bundi, Bundi | Oct 29, 2024 एकदिवसीय दौरे पर बूंदी जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर मंगलवार सुबह 11 बजे बूंदी सर्किट हाउस पहुंचे। बूंदी सर्किट हाउस पहुंचने पर नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल व जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर प्रभारी मंत्री का स्वागत किया इस दौरान जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा वह जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा शाहिद भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।