दमयंती नगर: नरसिंहगढ़: सुनार नदी के पास 3 दिन से लापता वृद्ध का शव मिला, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
दमोह जिले के नरसिंहगढ़ में सुनार नदी किनारे गौशाला के पास मंगलवार को क्षत-विक्षत अवस्था में 3 दिन से लापता वृद्ध का शव मिला। शव से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई। चौकी प्रभारी अभिषेक पटेल मौके पर पहुंचे। शुरुआती पहचान नहीं हो सकी, लेकिन सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद मृतक की पहचान फुटेरा कला निवासी मदन पिता मोहन कुर्मी (67) के रूप में हुई।