हज़ारीबाग: मंडई खुर्द में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन
हजारीबाग के सदर प्रखंड के मंडई खुर्द पंचायत भवन में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं अबुआ आवास योजना, साइकिल वितरण योजना, सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजन एवंउनके लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी लोगों को दी।