जगदलपुर: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कन्वर्टेड ईसाई कहे जाने पर अरविंद नेताम, केदार कश्यप और बस्तर सांसद को भेजा मानहानि का नोटिस
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और आदिवासी नेता अरविंद नेताम, मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप को मानहानि का नोटिस भेजा है। सभी से 15 दिनों के अंदर उनके वकील ने नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि, उनके राजनीतिक भविष्य की हत्या करने की कोशिश की गई है।