जगदलपुर: अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए भाजपा ने जिले में संगठन के सभी कार्यक्रम किए स्थगित
भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और 13 जून शुक्रवार को जिले में संगठन स्तर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिये है। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि अहमदाबाद में हुई भयावह विमान दुर्घटना अत्यंत दुखद है। मृतकों व उनके शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रगट करते हुये जिले में आयो