लखीसराय: खगौर गांव में रास्ता विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, चार लोग घायल
किऊल थाना क्षेत्र के खगौर गांव में रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में दोनों पक्षो से 4लोग जख्मी हो गए जिसे बेहतर उपचार हेतु उनके परिजनों के द्वारा रविवार की दोपहर 2:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया,घायलों की पहचान कटिमन मंडल उनके पुत्र आकाश मंडल जबकि दूसरे पक्ष से कपिलदेव यादव और उनके पुत्र नीतीश कुमार है।दोनों पक्ष एक दूसरे को जिम्मेवार ठहरा रहे।