🌸 बेटियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगे कदम! ✨
जिला स्तरीय राज्योत्सव के अवसर पर कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग ने ‘बिटिया@वर्क’ अभियान का शुभारंभ किया।
इस पहल के तहत छात्राओं ने संयुक्त जिला कार्यालय का भ्रमण कर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण से सीधा संवाद किया और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को करीब से समझा।
अधिकारियों ने छात्राओं को बड़े सपने देखने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
🎯 उद्देश्य स्पष्ट है—बेटियों को करियर के नए अवसरों से परिचित कराना, नेतृत्व क्षमता विकसित करना और उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना।
बेटियां बढ़ेंगी, सपने साकार होंगे, सशक्त समाज का निर्माण होगा! 💫
#BitiyAtWork #बिटियाAtWork #BetiBachaoBetiPadhao #महिला_सशक्तिकरण #Balod #BalodUpdates #Rajyotsav2026
Balod, Chhattisgarh | Nov 4, 2026