कुसमी सामरी बुधवार केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना जिले में बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला बनती जा रही है। इस योजना के माध्यम से अभिभावक छोटी-छोटी बचत कर अपनी बेटियों की शिक्षा और भविष्य को सुरक्षित कर रहे हैं। जिले के ग्राम भैरवपुर की श्रीमती भगमन मरकाम इसका प्रेरणादायक उदाहरण बनी हैं।