पथरिया: पथरिया में स्कूल और शराब की दुकान पास-पास होने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल
Patharia, Damoh | Jun 13, 2025 पथरिया नगर में एक निजी स्कूल और शासकीय शराब दुकान के आसपास संचालित होने सम्बंधित मामला सामने आया है, आज शुक्रवार शाम करीब 4 बजे मामले से जुड़ी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई,जिसमे शराब दुकान और स्कूल को एक साथ बताते हुए नियमो का हवाला देकर जिम्मेदारों पर सबाल उठाए जा रहे है,सोशल मीडिया पर आलोचना भी हो रही,हालांकि मामले में प्रतिक्रिया नही आई