नरवर: नरवर के सामुदायिक भवन में जन चौपाल आयोजित, विधायक रमेश खटीक ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद
नरवर के सामुदायिक अंबेडकर भवन में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करैरा विधायक रमेश खटीक ने आमजन की समस्याएं सुनीं। विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में कई शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए गए।