बिलासपुर: बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में पानी भरने के विवाद में ऑटो चालक पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर
शनिवार को दोपहर तकरीबन 2:00 बजे मिली जानकारी, पानी भरने के विवाद में ऑटो चालक पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर, बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में मोटर पंप चालू करने के विवाद पर ऑटो चालक शज्जाद अली के घर में घुसकर हमला किया गया। आरोपी कुनाल मानिकपुरी ने टंगिया और गमले से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।